बुधवार की सरकारी छुट्टी की घोषणा, सरकारी और प्राइवेट स्कूल-दफ़्तर रहेंगे बंद Public Holiday

Public Holiday: सरकार की ओर से 2, 3 और 4 मार्च को होली के अवसर पर अवकाश घोषित किया गया है। यह निर्णय त्योहार को देखते हुए लिया गया है, ताकि कर्मचारी और आम नागरिक अपने परिवार के साथ पर्व ...

Ravi Yadav

Public Holiday: सरकार की ओर से 2, 3 और 4 मार्च को होली के अवसर पर अवकाश घोषित किया गया है। यह निर्णय त्योहार को देखते हुए लिया गया है, ताकि कर्मचारी और आम नागरिक अपने परिवार के साथ पर्व मना सकें।

घोषणा के अनुसार 2 मार्च को होलिका दहन, 3 मार्च – संभावित अवकाश (सरकारी निर्णय के अनुसार) और 4 मार्च – रंगों की होली है। चूंकि 1 मार्च रविवार है। इसलिए कर्मचारियों को लगातार चार दिन की छुट्टी मिलने की संभावना है। हालांकि 28 फरवरी (शनिवार) को कार्यदिवस घोषित किया गया है और सरकारी दफ्तर खुले रहेंगे।

लंबा वीकेंड क्यों है खास?

लगातार चार दिन का ब्रेक कर्मचारियों और उनके परिवारों के लिए खास माना जा रहा है। जो लोग अपने गृह नगर से दूर नौकरी करते हैं। उनके लिए यह मौका घर जाने और परिवार के साथ समय बिताने का अवसर बन सकता है। त्योहार के दौरान यात्रा, खरीदारी और पारिवारिक कार्यक्रमों में भी तेजी आने की उम्मीद है।

Latest Stories
TVS iQube EV 2026 ने मचाया धमाल, फूल चार्ज पर देगा 251KM की शानदार रेंज

बैंकिंग सेवाओं पर क्या असर?

होली के दौरान 2, 3 और 4 मार्च को बैंक बंद रहेंगे।

इसलिए लोगों को सलाह दी गई है कि वे जरूरी बैंकिंग काम पहले ही पूरा कर लें। हालांकि डिजिटल और ऑनलाइन बैंकिंग सेवाएं जारी रहेंगी।

  • यूपीआई
  • नेट बैंकिंग
  • एटीएम सेवाएं

इन सभी सेवाओं पर कोई असर नहीं पड़ेगा और लेन-देन सामान्य रूप से चलता रहेगा।

Latest Stories
लगातार 4 दिनों की छुट्टी घोषित, बंद रहेंगे सरकारी दफ्तर Government Holiday

स्कूलों में अवकाश की स्थिति

सरकार के आधिकारिक कैलेंडर के अनुसार 2, 3 और 4 मार्च को स्कूलों में भी अवकाश रहेगा। 1 मार्च रविवार होने की वजह से छात्रों को भी लगातार चार दिन की छुट्टी मिल सकती है। इससे परिवारों को एक साथ त्योहार मनाने का मौका मिलेगा।

बाजार और अर्थव्यवस्था पर असर

त्योहार से पहले अवकाश और वेतन जारी करने का फैसला प्रशासनिक रूप से अहम माना जा रहा है। समय पर वेतन और लगातार छुट्टी मिलने से बाजार में खरीदारी बढ़ने की उम्मीद है। स्थानीय दुकानदारों और व्यापारियों को भी इसका फायदा मिल सकता है।

Latest Stories
लगातार 3 दिनों की स्कूल छुट्टी घोषित, बंद रहेंगे सरकारी और प्राइवेट स्कूल School Holiday
About the Author

Leave a Comment