परसों बुधवार की स्कूल छुट्टी घोषित, इतने दिन बंद रहेंगे सरकारी और प्राइवेट स्कूल School Holiday 2026

School Holiday 2026: मार्च का महीना शुरू होते ही छात्रों को यह जानने की उत्सुकता होती है कि इस महीने कितनी छुट्टियां होंगी और कब-कब स्कूल बंद रहेंगे। इस बार इस महीने में होली, ईद और अन्य त्योहार हैं। इन ...

Ravi Yadav

School Holiday 2026: मार्च का महीना शुरू होते ही छात्रों को यह जानने की उत्सुकता होती है कि इस महीने कितनी छुट्टियां होंगी और कब-कब स्कूल बंद रहेंगे। इस बार इस महीने में होली, ईद और अन्य त्योहार हैं। इन खास मौकों पर अलग-अलग राज्यों में स्कूल और काॅलेजों में छुट्टियां रहती हैं। पेरेंट्स और स्टूडेंट्स अक्सर इन छुट्टियों के आस-पास छुट्टियां देखते हैं और अपना प्लान बनाते हैं। चलिए यहां आपको मार्च 2026 की स्कूल और कॉलेज की सभी छुट्टियों की लिस्ट आज ही आप देख सकते हैं।

मार्च का महीना पढ़ाई के लिहाज से भी अहम माना जाता है, क्योंकि कई राज्यों में इसी दौरान वार्षिक परीक्षाएं और बोर्ड एग्जाम चलते हैं। ऐसे में छुट्टियों की जानकारी पहले से होना छात्रों और अभिभावकों दोनों के लिए जरूरी हो जाता है।

मार्च में कब-कब बंद रहेंगे स्कूल-काॅलेज?

देशभर के स्कूल और कॉलेज मार्च 2026 में कई त्योहारों के कारण बंद रहेंगे। इस महीने होली, ईद-उल-फितर, राम नवमी, महावीर जयंती, डोलजात्रा, उगादी और गुड़ी पड़वा जैसे प्रमुख त्योहार मनाए जाएंगे। होली 4 मार्च 2026 को है। ईद 21 मार्च 2026 (संभावित) को मनाई जा सकती है और राम नवमी 26 मार्च को है। इसके अलावा 31 मार्च को महावीर जयंती के अवसर पर भी कई राज्यों में अवकाश रहेगा। हर राज्य का अवकाश कैलेंडर अलग हो सकता है। इसलिए यह जरूरी है कि अभिभावक और छात्र अपने राज्य के शिक्षा विभाग द्वारा जारी आधिकारिक सूची देखें।

Latest Stories
TVS iQube EV 2026 ने मचाया धमाल, फूल चार्ज पर देगा 251KM की शानदार रेंज

होली 2026 की छुट्टी कब है?

इस बार रंगों वाली होली 4 मार्च 2026 को मनाई जाएगी। कई राज्यों में इस दिन सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाता है। सबसे ज्यादा छुट्टियां उत्तर प्रदेश में देखने को मिल सकती हैं, जहां होलिका दहन और रंगों की होली को मिलाकर तीन दिन तक स्कूल बंद रहने की संभावना रहती है। इसके अलावा बिहार, राजस्थान, उत्तराखंड, झारखंड और दिल्ली में भी होली पर स्कूल-काॅलेज बंद रहते हैं। कुछ राज्यों में 4 मार्च के साथ 5 मार्च को भी स्थानीय अवकाश दिया जा सकता है, जिससे छात्रों को लगातार दो दिन का आराम मिल सकता है।

ईद-उल-फितर की छुट्टी किस दिन है?

साल 2026 में रमजान का महीना 19 फरवरी से शुरू हो चुका है। इस बार ईद-उल-फितर 21 मार्च 2026 (संभावित) को मनाई जाएगी। ईद का दिन चांद दिखने पर निर्भर करता है, इसलिए अंतिम तिथि में बदलाव संभव है। आमतौर पर ईद के दिन पूरे देश में शिक्षण संस्थान बंद रहते हैं। यह त्योहार सामाजिक सौहार्द और भाईचारे का प्रतीक है। इसलिए कई राज्यों में इसे सार्वजनिक अवकाश के रूप में मनाया जाता है।

26 मार्च को राम नवमी, 31 मार्च को महावीर जयंती

26 मार्च 2026 को राम नवमी मनाई जाएगी। इस दिन कई राज्यों में स्कूल और कॉलेज बंद रहते हैं। कई जगहों पर धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते हैं। 31 मार्च 2026 को महावीर जयंती है। इस अवसर पर सरकारी कार्यालयों और शैक्षणिक संस्थानों में अवकाश रहता है। इन दोनों त्योहारों के कारण मार्च के आखिरी सप्ताह में छात्रों को अतिरिक्त छुट्टी का लाभ मिल सकता है।

Latest Stories
लगातार 4 दिनों की छुट्टी घोषित, बंद रहेंगे सरकारी दफ्तर Government Holiday

मार्च में छुट्टियों की पूरी लिस्ट

मार्च 2026 में संभावित प्रमुख छुट्टियां इस प्रकार हैं:

  • 2 मार्च 2026 – होलिका दहन (उत्तर प्रदेश में अवकाश)
  • 4 मार्च 2026 – होली (कई राज्यों में 1 से 2 दिन की छुट्टी)
  • 19 मार्च 2026 – उगादी/गुड़ी पड़वा/चैत्र नवरात्रि (आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, महाराष्ट्र)
  • 21 मार्च 2026 – ईद-उल-फितर (संभावित)
  • 26 मार्च 2026 – राम नवमी
  • 31 मार्च 2026 – महावीर जयंती

इसके अलावा शनिवार और रविवार की नियमित छुट्टियां भी रहेंगी। कुछ स्कूलों में बोर्ड परीक्षाओं के बीच में भी अवकाश हो सकता है, जो परीक्षा कार्यक्रम पर निर्भर करेगा।

राज्यवार छुट्टियों में अंतर

भारत में शिक्षा से जुड़े कई निर्णय राज्य स्तर पर लिए जाते हैं। इसलिए किसी एक राज्य में घोषित अवकाश दूसरे राज्य में लागू हो यह जरूरी नहीं है। उदाहरण के लिए दक्षिण भारत के राज्यों में उगादी और गुड़ी पड़वा पर विशेष अवकाश दिया जाता है। जबकि उत्तर भारत में राम नवमी और होली पर ज्यादा छुट्टियां मिलती हैं। इसलिए State Wise Holiday Calendar देखना बेहद जरूरी है।

Latest Stories
लगातार 3 दिनों की स्कूल छुट्टी घोषित, बंद रहेंगे सरकारी और प्राइवेट स्कूल School Holiday

छात्रों और अभिभावकों को क्या करना चाहिए?

मार्च के प्रमुख त्योहारों और आयोजनों पर स्कूल की छुट्टियां कैलेंडर के अनुसार अलग-अलग हो सकती हैं। कई बार यह राज्य, शिक्षा बोर्ड और स्कूल पर निर्भर करता है। छात्रों और अभिभावकों को चाहिए कि वे:

  • अपने स्कूल की आधिकारिक वेबसाइट देखें
  • शिक्षा विभाग की अधिसूचना पढ़ें
  • शिक्षक या प्रिंसिपल से पुष्टि करें

सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों से बचना जरूरी है।

Latest Stories
31 मार्च तक स्कूल छुट्टी का ऐलान, इस संकट के चलते लिया बड़ा फैसला School Holiday
About the Author

Leave a Comment