Ladli Behna Yojana: मध्य प्रदेश में लाड़ली बहना योजना केवल आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि महिलाओं के आत्मविश्वास की पहचान बन चुकी है। इस योजना ने हजारों महिलाओं को अपने पैरों पर खड़ा होने का हौसला दिया है। जनवरी 2023 में शुरू हुई इस योजना के तहत अब तक पात्र महिलाओं को 32 किस्तों में 48,632.70 करोड़ रुपये की राशि ट्रांसफर की जा चुकी है। अब फरवरी 2026 में योजना की 33वीं किस्त जारी होने जा रही है। जिसका इंतजार प्रदेश की लाखों महिलाएं कर रही हैं।
1.26 करोड़ महिलाओं को मिलेगा 1500 रुपये
प्रदेश की लगभग 1.26 करोड़ महिलाओं को 33वीं किस्त के रूप में 1500 रुपये मिलने हैं। हालांकि कुछ महिलाएं ऐसी भी हैं जिन्हें फरवरी की इस किस्त का लाभ नहीं मिल पाएगा। ऐसे में लाभार्थियों के लिए यह जानना जरूरी हो जाता है कि उनका नाम लिस्ट में है या नहीं।
कैसे चेक करें कि किस्त आएगी या नहीं?
अगर आप जानना चाहती हैं कि फरवरी में आपके खाते में 1500 रुपये आएंगे या नहीं, तो आपको लाड़ली बहना योजना लाभार्थी सूची देखनी होगी। अगर सूची में आपका नाम मौजूद है, तो आपके खाते में राशि आना तय है। लेकिन अगर नाम हट गया है, तो 33वीं किस्त जारी नहीं की जाएगी।
ऐसे देखें लाभार्थी सूची में अपना नाम
लाभार्थी सूची देखने के लिए आपको योजना की आधिकारिक वेबसाइट cmladlibahna.mp.gov.in पर जाना होगा।
- वेबसाइट पर जाकर मोबाइल नंबर से लॉग इन करें।
- मोबाइल पर आए OTP को दर्ज करें।
- होमपेज पर “फाइनल लिस्ट” विकल्प पर क्लिक करें।
- जिला, लोकल बॉडी, ग्राम पंचायत या वार्ड का चयन करें।
इसके बाद स्क्रीन पर लाभार्थी सूची खुल जाएगी। जहां आप अपना नाम चेक कर सकती हैं।
किन महिलाओं के लिए शुरू हुई थी योजना?
इस योजना की शुरुआत पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की थी। यह योजना उन महिलाओं के लिए है जो मध्य प्रदेश की मूल निवासी हों, तलाकशुदा या विधवा हों, परिवार की सालाना आय, 2.50 लाख रुपये से अधिक न हो, जिनकी उम्र 60 वर्ष से कम हो, सामाजिक सुरक्षा पेंशन में 1500 रुपये से कम राशि मिल रही हो। अगर परिवार की आय 2.50 लाख रुपये से अधिक है, तो योजना का लाभ नहीं मिलेगा।
फरवरी में किन महिलाओं को नहीं मिलेगी 33वीं किस्त?
जिन महिलाओं की उम्र फरवरी में 60 वर्ष या उससे अधिक हो चुकी है, उनका नाम स्वत: लाभार्थी सूची से हटा दिया जाता है। 2023 से अब तक हजारों महिलाएं आयु सीमा पार करने के कारण योजना से बाहर हो चुकी हैं।
कब जारी हो सकती है 33वीं किस्त?
32वीं किस्त 16 जनवरी को जारी की गई थी। आमतौर पर हर महीने की 7 से 10 तारीख के बीच किस्त ट्रांसफर की जाती है। ऐसे में संभावना है कि फरवरी में 8 से 16 फरवरी के बीच 33वीं किस्त जारी की जा सकती है।
राशि बढ़ाने का भी ऐलान
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने हाल ही में कई कार्यक्रमों में कहा है कि योजना की राशि को बढ़ाकर 3000 रुपये प्रतिमाह करने का लक्ष्य रखा गया है। यह बढ़ोतरी 2027 तक लागू की जा सकती है।






