School Holiday 2026: इस साल होली 2026 की तारीख को लेकर कई राज्यों में भ्रम की स्थिति बनी हुई है। कुछ जगहों पर यह त्योहार 3 मार्च को मनाया जा रहा है। जबकि कई राज्यों ने 4 मार्च को मुख्य पर्व घोषित किया है। इसी वजह से स्कूलों की छुट्टियों को लेकर अभिभावकों और छात्रों के बीच असमंजस बना हुआ है। ऐसे में यह जानना जरूरी है कि आपके राज्य में स्कूल कब बंद रहेंगे और कितने दिन की छुट्टी मिलेगी।
उत्तर प्रदेश में 4 दिन की छुट्टी
उत्तर प्रदेश सरकार ने होली के मौके पर 2 से 4 मार्च तक आधिकारिक अवकाश घोषित किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश के बाद राज्य में सरकारी दफ्तरों और स्कूलों में तीन दिन का अवकाश रहेगा। चूंकि 1 मार्च रविवार है। इसलिए छात्रों को लगातार चार दिन की छुट्टी (1 से 4 मार्च) मिल रही है। यह फैसला छात्रों और कर्मचारियों दोनों के लिए राहत भरा माना जा रहा है।
दिल्ली में क्या रहेगा हाल?
दिल्ली में इस समय अधिकतर स्कूलों में वार्षिक परीक्षाएं चल रही हैं। कई स्कूल पहले से परीक्षा शेड्यूल के कारण बंद हैं या सीमित कक्षाएं चल रही हैं। होली के दिन कोई परीक्षा निर्धारित नहीं है। इसलिए उस दिन स्कूलों में सामान्य अवकाश रहेगा। हालांकि अंतिम पुष्टि के लिए स्कूल का सर्कुलर देखना जरूरी है।
किन राज्यों में 3 मार्च को होली?
महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, असम, तेलंगाना, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, गोवा, झारखंड, केरल और आंध्र प्रदेश में 3 मार्च को होली मनाई जा रही है। इन राज्यों में 3 मार्च को स्कूल बंद रहेंगे। बिहार में शिक्षा विभाग के आधिकारिक कैलेंडर के अनुसार 3 और 4 मार्च 2026 दोनों दिन होली की छुट्टी घोषित है।
4 मार्च को कहां रहेगा अवकाश?
गुजरात, मिजोरम, ओडिशा, चंडीगढ़, मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार, छत्तीसगढ़, मेघालय और हिमाचल प्रदेश में 4 मार्च को होली मनाई जाएगी। इन राज्यों में इस दिन स्कूल और सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे। राज्यों के अलग-अलग कैलेंडर के कारण छुट्टियों की तारीख में अंतर देखने को मिल रहा है।
लगातार कितने दिन बंद रहेंगे स्कूल?
उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों में छात्रों को लगातार चार दिन का ब्रेक मिलेगा। बिहार में दो दिन की छुट्टी है। जबकि कुछ राज्यों में केवल एक दिन का अवकाश घोषित है। छुट्टी की अवधि राज्य और स्थानीय प्रशासन के फैसले पर निर्भर करती है।
अभिभावक क्या करें?
त्योहारों के दौरान छुट्टियों की तारीख बदल सकती है या स्थानीय आदेश जारी हो सकते हैं। इसलिए पेरेंट्स और स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि वे अपने स्कूल का आधिकारिक सर्कुलर या वेबसाइट जरूर चेक करें। फाइनल अपडेट हमेशा स्कूल प्रशासन की ओर से जारी नोटिस में ही स्पष्ट होता है।
होली और परीक्षा शेड्यूल
कुछ राज्यों में इस समय परीक्षाएं चल रही हैं, इसलिए स्कूल पहले से ही आंशिक रूप से बंद हैं। होली के दिन आमतौर पर कोई परीक्षा आयोजित नहीं की जाती। स्कूल प्रशासन त्योहार के अनुसार परीक्षा तिथियों में बदलाव कर सकता है।






