Women Labour Scheme: हरियाणा में महिला निर्माण श्रमिकों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। राज्य सरकार ने श्रम विभाग के माध्यम से ऐसी कई योजनाएं शुरू की हैं। जिनका सीधा लाभ महिलाओं को मिल सकता है। इन्हीं में से एक महत्वपूर्ण योजना है मुख्यमंत्री महिला निर्माण श्रमिक सम्मान योजना। इस योजना के तहत पात्र और पंजीकृत महिला निर्माण श्रमिकों को हर साल 5100 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। यह राशि श्रमिक महिलाओं को उनके दैनिक उपयोग के जरूरी सामान खरीदने में मदद करने के उद्देश्य से दी जाती है।
कौन चला रहा है यह योजना?
यह योजना हरियाणा भवन एवं अन्य निर्माण श्रमिक कल्याण बोर्ड (HBOCWWB) द्वारा चलाई जा रही है, जो श्रम विभाग, हरियाणा सरकार के अंतर्गत काम करता है। योजना का मुख्य उद्देश्य निर्माण क्षेत्र में काम करने वाली महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। सरकार का मानना है कि निर्माण कार्य में लगी महिलाओं को अतिरिक्त सहायता की जरूरत होती है, ताकि वे अपने जीवन स्तर को बेहतर बना सकें।
5100 रुपये किसलिए मिलते हैं?
मिली जानकारी के अनुसार योजना के तहत दी जाने वाली 5100 रुपये की राशि साड़ी, सूट, चप्पल, रेनकोट, छतरी, सेनेटरी नैपकिन और रसोई के सामान जैसे आवश्यक वस्त्र और घरेलू जरूरतों की खरीद के लिए दी जाती है। यह राशि साल में एक बार दी जाती है। जब महिला श्रमिक अपनी सदस्यता का रिन्यूअल (Renewal) कराती है। यानी लाभ पाने के लिए मेंबरशिप सक्रिय और नियमित रहना जरूरी है।
योजना की पात्रता शर्तें
इस योजना का लाभ पाने के लिए कुछ जरूरी शर्तें तय की गई हैं।
- आवेदक महिला निर्माण कार्य से जुड़ी होनी चाहिए।
- उसका रजिस्ट्रेशन हरियाणा भवन एवं अन्य निर्माण श्रमिक कल्याण बोर्ड में होना अनिवार्य है।
- कम से कम एक वर्ष की नियमित सदस्यता पूरी होनी चाहिए।
- हर साल मेंबरशिप रिन्यू करते समय ही योजना का लाभ मिलेगा।
यदि इन शर्तों में से कोई भी अधूरी है, तो आवेदन स्वीकृत नहीं किया जाएगा।
निर्माण श्रमिक रजिस्ट्रेशन कैसे करें?
रजिस्ट्रेशन के लिए महिला श्रमिक को हरियाणा श्रम विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। होम पेज पर “Building & Other Construction Workers Welfare Board” लिंक पर क्लिक करें। सभी निर्देश ध्यान से पढ़ें और स्वीकार करने के बाद “Submit” बटन पर क्लिक करें। इसके बाद PPP (परिवार पहचान पत्र) के माध्यम से वेरिफिकेशन किया जाएगा।
फैमिली आईडी की प्रक्रिया
यदि आपके पास फैमिली आईडी नहीं है या आप भूल गए हैं, तो संबंधित विकल्प चुनकर उसे दोबारा प्राप्त किया जा सकता है। अगर आपके पास फैमिली आईडी है, तो “I have family ID” विकल्प चुनें और अपना परिवार पहचान पत्र नंबर दर्ज करें। “Fetch Family Details” पर क्लिक करने के बाद परिवार के सदस्यों की जानकारी दिखाई देगी। रजिस्ट्रेशन के लिए संबंधित सदस्य का चयन करें और मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी को दर्ज करके वेरिफाई करें।
आधार वेरिफिकेशन अनिवार्य
रजिस्ट्रेशन से पहले आधार नंबर दर्ज कर वेरिफिकेशन करना जरूरी है। घोषणा वाले बॉक्स पर टिक करें और “Continue” पर क्लिक करें। सफल सत्यापन के बाद पूरा रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरकर जमा करें।
90 दिन का कार्य अनुभव जरूरी
योजना का लाभ पाने के लिए महिला श्रमिक को पिछले वर्ष के कम से कम 90 दिनों के कार्य अनुभव की जानकारी देनी होगी। इसके लिए उन सभी जगहों का विवरण भरना होगा जहां महिला ने काम किया है। जब अधिकारी द्वारा 90 दिनों का कार्य अनुभव स्वीकृत हो जाएगा, तब योजना का लाभ मिल सकेगा।
रजिस्ट्रेशन फीस भी देनी होगी
लाभ पाने के लिए महिला श्रमिक को निर्धारित रजिस्ट्रेशन फीस जमा करनी होगी। मेंबरशिप रिन्यू होने के बाद ही 5100 रुपये की सहायता राशि जारी की जाएगी।
अंत्योदय-सरल पोर्टल से आवेदन
योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक को अंत्योदय-सरल पोर्टल पर भी आवेदन करना होगा। यदि पहले से रजिस्ट्रेशन नहीं है, तो “New User/Register Here” विकल्प पर क्लिक कर नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और पासवर्ड जैसी जानकारी भरनी होगी। रजिस्ट्रेशन के बाद मोबाइल नंबर पर लॉगिन आईडी प्राप्त होगी।
ऑनलाइन आवेदन की पूरी प्रक्रिया
- अंत्योदय-सरल पोर्टल पर जाएं
- “Sign in here” विकल्प पर क्लिक करें
- लॉगिन जानकारी दर्ज करें
- “Scheme/Services list” पर क्लिक करें
- सूची में से मुख्यमंत्री महिला निर्माण श्रमिक सम्मान योजना चुनें
- “Apply for Service/Scheme” पर क्लिक करें
- ऑनलाइन फॉर्म में सभी जानकारी भरकर जमा करें
जरूरी दस्तावेज [Required Documents]
योजना के लिए आवेदन करते समय निम्न दस्तावेज जरूरी होंगे:
- आधार कार्ड या वोटर आईडी
- पासपोर्ट साइज फोटो
- कार्य अनुभव प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- राशन कार्ड
- बैंक खाता पासबुक
- परिवार पहचान पत्र
- आयु प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- विकलांगता प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- श्रमिक पहचान पत्र
- खरीदे गए सामान की सूची और घोषणा पत्र
योजना का महत्व
निर्माण कार्य में लगी महिलाएं अक्सर असंगठित क्षेत्र में काम करती हैं। उनके पास स्थायी आय या सामाजिक सुरक्षा की सुविधा सीमित होती है। ऐसे में हर साल मिलने वाली 5100 रुपये की सहायता उनके लिए बड़ा सहारा बन सकती है।
यह योजना न केवल आर्थिक मदद देती है। बल्कि महिला श्रमिकों को औपचारिक रूप से पंजीकृत कर सामाजिक सुरक्षा के दायरे में लाने का भी प्रयास करती है।






