लगातार इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, बैंक जाने से पहले चेक कर लो छुट्टियों की लिस्ट Bank Holiday 2026

Bank Holiday 2026: रंगों का त्योहार होली देशभर में उत्साह के साथ मनाया जाता है। लेकिन इस बार त्योहार से पहले ही बैंक और स्कूलों की लगातार छुट्टियां लोगों के लिए चिंता का कारण बन सकती हैं। अगर आपने समय ...

Ravi Yadav

Bank Holiday 2026: रंगों का त्योहार होली देशभर में उत्साह के साथ मनाया जाता है। लेकिन इस बार त्योहार से पहले ही बैंक और स्कूलों की लगातार छुट्टियां लोगों के लिए चिंता का कारण बन सकती हैं। अगर आपने समय रहते अपना बैंकिंग काम पूरा नहीं किया, तो आपको कई दिनों तक इंतजार करना पड़ सकता है। 28 फरवरी से शुरू हो रही यह छुट्टियों की श्रृंखला लगभग 5 दिनों तक बैंकिंग सेवाओं को प्रभावित करेगी। वहीं स्कूल और कॉलेज भी अलग-अलग राज्यों में 3 से 4 दिनों तक बंद रहेंगे।

28 फरवरी से छुट्टियों की शुरुआत

सबसे पहले 28 फरवरी को महीने का चौथा शनिवार होने के कारण देशभर के बैंक बंद रहेंगे। भारतीय रिजर्व बैंक के नियमों के अनुसार हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बैंक अवकाश रहता है। इसके तुरंत बाद रविवार पड़ने से लगातार दो दिन बैंकिंग कामकाज ठप रहेगा। ऐसे में जो लोग चेक क्लियरेंस, ड्राफ्ट या शाखा से जुड़ा काम करना चाहते हैं। उन्हें पहले ही निपटा लेना चाहिए।

2 मार्च से होली की छुट्टियां

2 मार्च को होलिका दहन के अवसर पर कई राज्यों में छुट्टी रहेगी। लखनऊ और कानपुर जैसे शहरों में बैंक बंद रहेंगे, जबकि कुछ अन्य राज्यों में बैंक खुले रह सकते हैं। हालांकि देशभर के स्कूलों में अवकाश रहेगा। इस दिन से ही कई राज्यों में होली की छुट्टियों का सिलसिला शुरू हो जाएगा।

Latest Stories
TVS iQube EV 2026 ने मचाया धमाल, फूल चार्ज पर देगा 251KM की शानदार रेंज

3 मार्च को धुलंडी और डोल जतरा

3 मार्च को धुलंडी और डोल जतरा के अवसर पर दिल्ली, मुंबई, जयपुर, पटना और कोलकाता जैसे बड़े शहरों में बैंक बंद रहेंगे। इन शहरों में शाखाएं पूरी तरह से बंद रहेंगी। जिससे स्थानीय ग्राहकों को बैंकिंग कार्य के लिए इंतजार करना पड़ेगा। यह छुट्टी अलग-अलग राज्यों के राज्य स्तरीय अवकाश कैलेंडर के अनुसार घोषित की गई है।

4 मार्च को मुख्य होली अवकाश

4 मार्च को होली का मुख्य त्योहार मनाया जाएगा। इस दिन अहमदाबाद, चंडीगढ़, रांची, लखनऊ सहित देश के ज्यादातर शहरों में बैंक पूरी तरह बंद रहेंगे। इस दिन न केवल बैंक, बल्कि अधिकतर सरकारी कार्यालय और शैक्षणिक संस्थान भी बंद रहेंगे। इसलिए जिन लोगों को जरूरी वित्तीय काम निपटाना है, उन्हें पहले से तैयारी कर लेनी चाहिए।

स्कूलों और कॉलेजों का शेड्यूल

स्कूलों में लगभग 2 से 4 मार्च तक अवकाश रहेगा। कई राज्यों में छुट्टियों की अवधि स्थानीय प्रशासन के फैसले पर निर्भर करेगी। छात्रों और अभिभावकों को सलाह दी जाती है कि वे अपने स्कूल के आधिकारिक नोटिस या वेबसाइट से छुट्टी की पुष्टि कर लें। ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो।

Latest Stories
लगातार 4 दिनों की छुट्टी घोषित, बंद रहेंगे सरकारी दफ्तर Government Holiday

बैंक बंद, लेकिन डिजिटल सेवाएं चालू

भले ही शाखाएं बंद रहेंगी, लेकिन ग्राहकों को घबराने की जरूरत नहीं है। मोबाइल बैंकिंग, नेट बैंकिंग और UPI सेवाएं पूरी तरह से चालू रहेंगी। आप पैसे ट्रांसफर, बिल भुगतान, बैलेंस चेक जैसे काम डिजिटल माध्यम से आसानी से कर सकते हैं। हालांकि चेक क्लीयरेंस या नकद जमा जैसे काम छुट्टियों के बाद ही संभव होंगे।

जरूरी काम पहले निपटाएं

लगातार छुट्टियों को देखते हुए ग्राहकों को सलाह दी जाती है कि वे अपने बैंकिंग और सरकारी काम समय रहते पूरा कर लें। विशेषकर जिन लोगों को कैश की जरूरत है या किसी महत्वपूर्ण दस्तावेज पर बैंक की मुहर चाहिए। वे 28 फरवरी से पहले अपना काम निपटा लें।

राज्यों के अनुसार अलग-अलग अवकाश

ध्यान देने वाली बात यह है कि सभी राज्यों में छुट्टियां एक जैसी नहीं होतीं। कुछ राज्यों में 2 मार्च को अवकाश रहेगा, तो कहीं 3 या 4 मार्च को मुख्य छुट्टी घोषित की गई है। इसलिए अपने राज्य के Holiday Calendar 2026 की जांच करना बेहद जरूरी है।

Latest Stories
लगातार 3 दिनों की स्कूल छुट्टी घोषित, बंद रहेंगे सरकारी और प्राइवेट स्कूल School Holiday

About the Author

Leave a Comment