Public Holiday 2026: मार्च का महीना शुरू होते ही छात्रों और अभिभावकों के मन में एक ही सवाल रहता है – इस महीने कितनी छुट्टियां मिलेंगी और स्कूल कब-कब बंद रहेंगे? इस बार मार्च 2026 में कई बड़े धार्मिक और सांस्कृतिक त्योहार पड़ रहे हैं, जिनके कारण अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग तारीखों पर स्कूल और कॉलेजों में अवकाश रहेगा।
होली, ईद-उल-फितर, राम नवमी, महावीर जयंती, डोलजात्रा, उगादी और गुड़ी पड़वा जैसे त्योहार इस महीने मनाए जाएंगे। ऐसे में छात्र अपनी पढ़ाई और छुट्टियों के बीच संतुलन बनाने की कोशिश में रहते हैं। आइए विस्तार से जानते हैं कि मार्च 2026 में किन-किन तारीखों पर स्कूल-काॅलेज बंद रहेंगे।
मार्च में प्रमुख त्योहार और अवकाश
देशभर के स्कूल और कॉलेज मार्च 2026 में कई पर्वों के कारण बंद रहेंगे।
- 4 मार्च 2026 – होली
- 21 मार्च 2026 – ईद-उल-फितर (संभावित)
- 26 मार्च 2026 – राम नवमी
- 31 मार्च 2026 – महावीर जयंती
इन तारीखों पर कई राज्यों में सार्वजनिक अवकाश रहेगा। हालांकि हर राज्य का छुट्टियों का कैलेंडर अलग हो सकता है।
होली 2026 की छुट्टी कब?
इस साल रंगों की होली 4 मार्च 2026 को मनाई जाएगी। कई राज्यों में इस दिन स्कूलों में छुट्टी घोषित की गई है। सबसे ज्यादा अवकाश उत्तर प्रदेश में देखने को मिलेगा, जहां होलिका दहन और रंगों की होली को मिलाकर 2 से 3 दिन तक स्कूल बंद रह सकते हैं। इसके अलावा बिहार, राजस्थान, उत्तराखंड, झारखंड और दिल्ली में भी होली के अवसर पर स्कूलों में छुट्टी रहेगी। कुछ राज्यों में 2 मार्च (होलिका दहन) को भी अवकाश दिया जा सकता है।
ईद-उल-फितर की संभावित छुट्टी
रमजान का महीना 19 फरवरी 2026 से शुरू हो चुका है। चांद दिखने के आधार पर 21 मार्च 2026 को ईद-उल-फितर मनाई जा सकती है। ईद के दिन देशभर के अधिकांश स्कूल और कॉलेज बंद रहते हैं। हालांकि चांद के अनुसार तारीख में बदलाव संभव है। इसलिए अंतिम पुष्टि स्थानीय प्रशासन द्वारा की जाएगी।
राम नवमी और महावीर जयंती
26 मार्च 2026 को राम नवमी मनाई जाएगी। इस दिन कई राज्यों में सरकारी और निजी शिक्षण संस्थान बंद रहते हैं। 31 मार्च 2026 को महावीर जयंती है, जो जैन समुदाय का प्रमुख पर्व है। इस अवसर पर भी सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाता है। दोनों ही दिन स्कूल और सरकारी कार्यालय बंद रहने की संभावना है।
राज्यवार अतिरिक्त छुट्टियां
कुछ राज्यों में अतिरिक्त त्योहारों के कारण भी छुट्टी दी जा सकती है।
- 2 मार्च 2026 – होलिका दहन (उत्तर प्रदेश)
- 19 मार्च 2026 – उगादी/गुड़ी पड़वा/चैत्र नवरात्रि (आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, महाराष्ट्र)
- 3 मार्च 2026 – डोलजात्रा (पश्चिम बंगाल, पूर्वोत्तर क्षेत्र)
इन तारीखों पर संबंधित राज्यों में स्कूल बंद रह सकते हैं।
बोर्ड परीक्षाओं का असर
मार्च का महीना बोर्ड परीक्षाओं का भी समय होता है। 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं के चलते कुछ स्कूलों में नियमित कक्षाएं बंद हो सकती हैं, लेकिन परीक्षा केंद्र खुले रहेंगे। इसलिए छुट्टियों का प्रभाव परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार अलग-अलग हो सकता है।
छात्रों और अभिभावकों के लिए जरूरी सलाह
हर राज्य और शिक्षा बोर्ड का अवकाश कैलेंडर अलग होता है। निजी स्कूल भी अपनी शैक्षणिक योजना के अनुसार छुट्टियों में बदलाव कर सकते हैं। इसलिए छात्रों और अभिभावकों को सलाह दी जाती है कि वे अपने स्कूल की आधिकारिक वेबसाइट, नोटिस बोर्ड या प्रिंसिपल से जानकारी जरूर लें। ईद-उल-फितर की तारीख चांद पर निर्भर करती है। इसलिए अंतिम समय में बदलाव संभव है।






