Gold Price Today: सोने की कीमतों में एक बार फिर हलचल देखने को मिली है। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत बढ़कर 1,64,700 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है। पिछले कारोबारी दिन यह भाव 1,62,900 रुपये प्रति 10 ग्राम था। यानी एक दिन में करीब 1,800 रुपये की तेजी दर्ज की गई है। हालांकि वायदा बाजार में थोड़ी नरमी देखने को मिली है।
MCX पर क्या रहा हाल?
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का वायदा भाव थोड़ा गिरकर 1,61,971 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। पिछले सत्र में यह 1,62,104 रुपये पर बंद हुआ था। गौरतलब है कि वायदा बाजार में 29 जनवरी को सोना 1,80,779 रुपये प्रति 10 ग्राम के ऑल टाइम हाई पर पहुंच चुका है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना
वैश्विक बाजार में भी सोने की कीमतों में हल्की गिरावट दर्ज की गई है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हाजिर सोना 5,172.17 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है। वहीं कॉमेक्स पर वायदा भाव 5,199.66 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गया।
गुडरिटर्न्स और IBJA के आंकड़े
गुडरिटर्न्स के अनुसार 24 कैरेट सोना 1,64,880 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया। जबकि इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक शुक्रवार शाम तक बाजार बंद होने पर भाव 1,59,097 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। चूंकि शनिवार और रविवार को बाजार बंद रहेगा, इसलिए यही दरें मान्य रहेंगी।
IBJA के अनुसार आज का सोना भाव
IBJA के ताजा आंकड़ों के मुताबिक सोने के रेट इस प्रकार हैं:
- 24 कैरेट: 1,59,097 रुपये प्रति 10 ग्राम
- 23 कैरेट: 1,58,460 रुपये प्रति 10 ग्राम
- 22 कैरेट: 1,45,733 रुपये प्रति 10 ग्राम
- 18 कैरेट: 1,19,323 रुपये प्रति 10 ग्राम
- 14 कैरेट: 93,072 रुपये प्रति 10 ग्राम
शहरवार सोने का भाव (प्रति 10 ग्राम)
प्रमुख शहरों में सोने के रेट इस प्रकार हैं:
दिल्ली: 24 कैरेट – 1,64,880 | 22 कैरेट – 1,51,150 | 18 कैरेट – 1,23,700
मुंबई: 24 कैरेट – 1,64,730 | 22 कैरेट – 1,51,000 | 18 कैरेट – 1,23,550
चेन्नई: 24 कैरेट – 1,65,820 | 22 कैरेट – 1,52,000 | 18 कैरेट – 1,30,100
कोलकाता: 24 कैरेट – 1,64,730 | 22 कैरेट – 1,51,000 | 18 कैरेट – 1,23,550
लखनऊ, कानपुर, नोएडा, गुरुग्राम, जयपुर, चंडीगढ़: 24 कैरेट – 1,64,880 | 22 कैरेट – 1,51,150 | 18 कैरेट – 1,23,700
अन्य शहरों में भी मामूली अंतर के साथ यही रेट चल रहे हैं।
पिछले कारोबारी दिन क्या रहा हाल?
सर्राफा बाजार में आभूषण विक्रेताओं और स्टॉकिस्टों की ताजा खरीदारी से कीमतों में तेजी आई। दिल्ली में 99.9% शुद्धता वाला सोना 1,800 रुपये की बढ़त के साथ 1,64,700 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी भू-राजनीतिक तनाव के कारण सुरक्षित निवेश की मांग बनी हुई है।
वायदा बाजार में उछाल
हाजिर मांग बढ़ने से वायदा बाजार में भी सोने में तेजी देखी गई। MCX पर अप्रैल डिलीवरी कॉन्ट्रैक्ट 890 रुपये या 0.56% बढ़कर 1,60,599 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। विश्लेषकों के अनुसार नए ऑर्डर और वैश्विक संकेतों ने कीमतों को समर्थन दिया।






