होली पर रहेगी लंबी बैंक छुट्टी, जल्दी से निपटा ले बैंक से जुड़े काम Bank Holiday

Bank Holiday: अगर आप बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम करने की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद अहम है। फरवरी के आखिरी दिन यानी 28 फरवरी से लेकर मार्च की शुरुआत तक कई राज्यों में ...

Ravi Yadav

Bank Holiday: अगर आप बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम करने की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद अहम है। फरवरी के आखिरी दिन यानी 28 फरवरी से लेकर मार्च की शुरुआत तक कई राज्यों में बैंक शाखाएं लगातार कई दिन बंद रहने वाली हैं। होली के त्योहार और वीकेंड के कारण बैंकों में लंबी छुट्टियां रहेंगी। ऐसे में बैंक जाने से पहले बैंक हॉलिडे लिस्ट जरूर चेक कर लें।

आज बैंक खुला है या बंद?

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के नियमों के अनुसार हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बैंक बंद रहते हैं। 28 फरवरी इस महीने का चौथा शनिवार है, इसलिए देशभर में बैंक शाखाएं बंद हैं। इसके बाद 1 मार्च (रविवार) को साप्ताहिक अवकाश के कारण पूरे भारत में बैंक बंद रहेंगे। यानी दो दिन लगातार बैंकिंग सेवाएं शाखा स्तर पर उपलब्ध नहीं होंगी।

होली के कारण अलग-अलग दिनों में छुट्टी

होली अलग-अलग राज्यों में अलग तारीखों पर मनाई जा रही है। इसलिए बैंक छुट्टियां भी शहर के हिसाब से तय की गई हैं।

Latest Stories
TVS iQube EV 2026 ने मचाया धमाल, फूल चार्ज पर देगा 251KM की शानदार रेंज

2 मार्च – होलिका दहन

इस दिन लखनऊ और कानपुर में बैंक बंद रहेंगे। बाकी शहरों में बैंक सामान्य रूप से खुलेंगे।

3 मार्च – धुलेंडी और डोल जात्रा

इस दिन कई बड़े शहरों में बैंक बंद रहेंगे। इनमें शामिल हैं बेलापुर, भोपाल, देहरादून, गुवाहाटी, हैदराबाद, जयपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, पणजी, पटना, रांची, तिरुवनंतपुरम और विजयवाड़ा। अन्य शहरों में स्थिति स्थानीय प्रशासन के आदेश पर निर्भर करेगी।

4 मार्च – होली का मुख्य दिन

इस दिन देश के लगभग सभी हिस्सों में बैंक बंद रहेंगे। अगरतला, अहमदाबाद, आइजोल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, देहरादून, गंगटोक, इंफाल, ईटानगर, जम्मू, कानपुर, लखनऊ, नई दिल्ली, पटना, रायपुर, रांची, शिलॉन्ग और शिमला समेत कई शहरों में शाखाएं बंद रहेंगी।

Latest Stories
लगातार 4 दिनों की छुट्टी घोषित, बंद रहेंगे सरकारी दफ्तर Government Holiday

मार्च 2026 बैंक हॉलिडे सारांश

  • 28 फरवरी: चौथा शनिवार – पूरे देश में बैंक बंद
  • 1 मार्च: रविवार – साप्ताहिक अवकाश
  • 2 मार्च: होलिका दहन – कुछ शहरों में अवकाश
  • 3 मार्च: धुलेंडी/डोल जात्रा – कई राज्यों में बैंक बंद
  • 4 मार्च: होली – अधिकांश शहरों में बैंक बंद

डिजिटल बैंकिंग सेवाएं रहेंगी चालू

हालांकि शाखाएं बंद रहेंगी। लेकिन आपकी बैंकिंग सेवाएं पूरी तरह बंद नहीं होंगी। छुट्टियों के दौरान भी UPI सेवाएं, नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, ATM सेवाएं, सामान्य रूप से चालू रहेंगी। आप पैसे ट्रांसफर, बिल भुगतान और अन्य डिजिटल लेनदेन बिना किसी रुकावट के कर सकते हैं।

जरूरी काम कैसे प्लान करें?

अगर आपको कोई बड़ा चेक क्लियर करवाना है। ड्राफ्ट बनवाना है या कैश से जुड़ा कोई काम करना है, तो उसे छुट्टियों के बाद के लिए प्लान करें। घर से निकलने से पहले RBI की आधिकारिक लिस्ट या अपने बैंक के मोबाइल ऐप पर अपने शहर की स्थिति जरूर जांच लें।

Latest Stories
लगातार 3 दिनों की स्कूल छुट्टी घोषित, बंद रहेंगे सरकारी और प्राइवेट स्कूल School Holiday
About the Author

Leave a Comment