शुक्रवार दोपहर को धड़ाम से गिरा सोना, जाने 24 कैरेट सोने की नई कीमत Gold Silver Rate Today

Gold Silver Rate Today: भारतीय सर्राफा बाजार में सोना-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। फरवरी के आखिरी कारोबारी दिनों में एक बार फिर सोने ने तेजी दिखाई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के ताजा आंकड़ों ...

Ravi Yadav

Gold Silver Rate Today: भारतीय सर्राफा बाजार में सोना-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। फरवरी के आखिरी कारोबारी दिनों में एक बार फिर सोने ने तेजी दिखाई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के ताजा आंकड़ों के अनुसार आज 24 कैरेट यानी 999 शुद्धता वाले 10 ग्राम सोने की कीमत 1 लाख 59 हजार रुपये के पार पहुंच गई है। बीते दिन यानी 26 फरवरी की शाम को यही भाव 1 लाख 58 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास था। ऐसे में एक दिन के भीतर कीमतों में स्पष्ट बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

IBJA ने जारी किए नए रेट

IBJA की आधिकारिक वेबसाइट ibjarates.com पर 27 फरवरी 2026 की सुबह जारी रेट के मुताबिक, अलग-अलग शुद्धता वाले सोने के दाम इस प्रकार हैं। 995 शुद्धता (23 कैरेट) सोने का रेट 1,58,450 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं 916 शुद्धता (22 कैरेट) सोने की कीमत 1,45,724 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। यह वेबसाइट सोमवार से शुक्रवार रोज सुबह और शाम सोना-चांदी के रेट जारी करती है।

24 कैरेट सोना कितना महंगा हुआ?

अगर 999 शुद्धता यानी 24 कैरेट सोने की बात करें तो गुरुवार सुबह इसका रेट 1,59,043 रुपये था। गुरुवार शाम यह घटकर 1,58,022 रुपये हो गया था। लेकिन शुक्रवार सुबह फिर से तेजी आई और रेट बढ़कर 1,59,087 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। इस तरह एक दिन में 1065 रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

Latest Stories
होने वाले पति के पीछे लड़की ने लगाए जासूस, कारण सुनकर तो आपको भी नहीं होगा विश्वास Relationship

23 और 22 कैरेट में भी उछाल

995 शुद्धता (23 कैरेट) सोना शुक्रवार सुबह 1,58,450 रुपये पर पहुंच गया, जो गुरुवार शाम के मुकाबले 1061 रुपये महंगा है। वहीं 916 शुद्धता (22 कैरेट) सोना 1,45,724 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया, जिसमें 976 रुपये की तेजी दर्ज की गई। यह वही कैरेट है जिसे आमतौर पर ज्वैलरी बनाने के लिए सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है।

18 और 14 कैरेट का भाव

750 शुद्धता (18 कैरेट) सोने का रेट 1,19,315 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। इसमें 798 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। वहीं 585 शुद्धता (14 कैरेट) सोना 93,066 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है, जो पिछले दिन के मुकाबले 623 रुपये महंगा है। डायमंड ज्वैलरी अधिकतर 18 कैरेट सोने में बनाई जाती है।

चांदी में जबरदस्त उछाल

सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में भी तेज उछाल देखने को मिला है। 999 शुद्धता वाली चांदी का रेट शुक्रवार सुबह 2,67,900 रुपये प्रति किलो दर्ज किया गया। गुरुवार शाम के मुकाबले इसमें 7,233 रुपये की बड़ी बढ़ोतरी हुई है। यह उछाल निवेशकों और ज्वैलरी कारोबारियों दोनों के लिए अहम संकेत माना जा रहा है।

Latest Stories
यहां दूल्हे की शादी वाले दिन होती है पिटाई, पूरे गांव के सामने दूल्हे के साथ करते है ये गंदा काम Unique Wedding Tradition

कीमतों में उतार-चढ़ाव क्यों?

विशेषज्ञों के अनुसार, वैश्विक बाजार में अनिश्चितता, डॉलर की चाल और अंतरराष्ट्रीय मांग के कारण सोना-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है। निवेशक अक्सर अस्थिरता के समय सोने को सुरक्षित निवेश मानते हैं। जिससे मांग बढ़ती है और कीमतों में तेजी आती है।

क्या इन रेट में जीएसटी शामिल है?

यह ध्यान रखना जरूरी है कि IBJA द्वारा जारी कीमतों में जीएसटी शामिल नहीं होता। अगर आप ज्वैलरी खरीदते हैं तो आपको अलग से जीएसटी और मेकिंग चार्ज देना पड़ता है। इसलिए अंतिम बिल जारी रेट से ज्यादा हो सकता है।

ज्वैलरी के लिए कौन सा सोना बेहतर?

अगर आप गहने बनवाने के लिए सोना खरीदना चाहते हैं तो 22 कैरेट गोल्ड सबसे उपयुक्त माना जाता है। हालांकि डायमंड ज्वैलरी के लिए 18 कैरेट सोना अधिक प्रचलित है, क्योंकि यह ज्यादा मजबूत होता है।

Latest Stories
इस गांव में देवर-भाभी खेलते है युद्ध जैसी होली, रंग की जगह करना होता है ये काम Unique Holi Tradition

निवेशकों के लिए संकेत

लगातार बढ़ती कीमतें निवेशकों को सतर्क रहने का संकेत दे रही हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि बाजार की दिशा को देखते हुए आगे भी उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। इसलिए निवेश करने से पहले बाजार की चाल और अंतरराष्ट्रीय संकेतों पर नजर रखना जरूरी है।

About the Author

Leave a Comment